Janral Nolej Hindi 2022 (जनरल नॉलेज हिन्दी में 2022)

Janral Nolej Hindi 2022: दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम GK जनरल नॉलेज हिंदी में 2022 के बारे में जानेंगे। जो प्रतियोगी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- SSC, SSC GD, RAILWAY, GROUP D, UPSC, BANKING, IBPS, CDS की तैयारी कर रहे हैं तो जनरल नॉलेज आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

इस पोस्ट में जनरल नॉलेज के सवाल वही दिए गए हैं जो परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं हो सकता है यह प्रश्न आगे भी पूछे जाएं।
जनरल नॉलेज के सभी प्रश्न उत्तर चुनिंदा है जो प्रतियोगी परीक्षा में एग्जाम के लिए बहुत सहायक साबित होंगे। general knowledge hindi mein 2022

general knowledge prashn uttar | GK Questions in Hindi 2022 | जनरल नॉलेज प्रश्न उत्तर 2022 | Janral Nolej Hindi 2022 | g.k questions and answers in hindi 2022

Janral Nolej Hindi 2022 (जनरल नॉलेज हिन्दी में 2022)

Janral Nolej Hindi 2022

Q1. टेलीविजन का आविष्कार किसने किया ?

(A) जे. एल. बेयर्ड
(B) लॉरेन्स
(C) फ्रेडिक ट्रेकिथिक
(D) किंग जिलेट

Ans:- (A) जे. एल. बेयर्ड

व्याख्या :- (A) टेलीविजन का आविष्कार जे.एल.बेयर्ड ने 1925 में किया और कलर टी.वी. का अविस्कार वर्ष 1928 में हुआ।
(B) साइक्लोट्रान का आविष्कार लारेन्स ने 1931 में किया।
(C) फेडरिक ट्रेकिथिक का जन्म 13 अप्रैल 1771 को हुआ था इनको स्टीम लोकोमोटिव के आविष्कारक के रूप में जाना जाता है।
(D) सेफ्टी रेजर का आविष्कार किंग जिलेट ने 1895 में किया

Q2. भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे ?

(A) डॉ. एस. राधाकृष्णन
(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(C) डॉ. सी. वी. रमन
(D) पं. जवाहरलाल नेहरू

Ans:- (A) डॉ. एस. राधाकृष्णन

व्याख्या :- (A) डॉ. एस. राधाकृष्णन लगातार दो बार उपराष्ट्रपति तथा एक बार राष्ट्रपति रहे। 1954 में डॉ. एस. राधाकृष्णन को भारत रत्न से नवाजा गया।
(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। वे लगातार दो बार राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
(C) इन्होंने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की व इसके लिए इन्हें 1930 में भौतिक का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
(D) पंडित जवाहर लाल नेहरू को 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Q3. रेडियो का आविष्कार किसने किया?

(A) मार्कोनी
(B) चार्ल्स कैटरिंग
(C) जार्ज कैले
(D) जेनोवे ग्रामे

Ans:- (A) मार्कोनी

व्याख्या :- (A) रेडियो का आविष्कार मार्कोनी ने किया।
(B) चार्ल्स कैटरिंग ने स्वतः चालक का आविष्कार 1911 में किया।
(C) जार्ज कैले ने 1853 में ग्लाइडर का आविष्कार किया। ये ब्रिटेन के वैज्ञानिक थे।
(D) जेनोबे ग्रामे ने डी.सी. मोटर का आविष्कार 1873 में किया।

Q4. गुलाबी नगर किसे कहते हैं?

(A) जयपुर
(B) जोधपुर
(C) अजमेर
(D) दिल्ली

Ans:- (A) जयपुर

व्याख्या :- (A) गुलाबी नगर जयपुर को कहते है। जयपुर नगर की स्थापना जयसिंह द्वितीय ने की। जयपुर को गुलाबी रंग से सवाई रामसिंह ने पुतवाया।
(B) जोधपुर की स्थापना राव जोधा ने 1459 में की थी।
(C) अजमेर की स्थापना अजयराज ने की।
(D) दिल्ली में विधानसभा सीटों की संख्या 70 है तथा दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल हैं।

Q5. कौल्ट किस आविष्कार के लिए विख्यात है?

(A) टैंक
(B) रडार
(C) हेलिकॉप्टर
(D) रिवाल्वर

Ans:- (D) रिवाल्वर

व्याख्या :- (D) रिवाल्वर का आविष्कार सैमुअल कोल्ट ने किया था। इसका आविष्कार सन् 1836 में हुआ था।

Q6. न्यूट्रॉन की खोज किसने की थी?

(A) औटोहन
(B) जेम्स चैडविक
(C) न्यूटन
(D) फैराडे

Ans:- (B) जेम्स चैडविक

व्याख्या :- (B) न्यूट्रॉन की खोज जेम्स चैडविक ने 1932 में की थी।
न्यूट्रॉन एक आवेश रहित मूलभूत कण है जो परमाणु के नाभिक में प्रोटोन के साथ पाया जाता है।

Q7.निम्नलिखित में से कौन शतरंज का खिलाड़ी नहीं है?

(A) विश्वनाथन आनंद
(B) बॉबी फिशर
(C) अनातोली कारपोव
(D) बॉब क्लोज

Ans:- (D) बॉब क्लोज

व्याख्या :- (D) बॉब क्लोज शतरंज का खिलाड़ी नहीं है।

Q8. प्लासी का युद्ध कहाँ हुआ था ?

(A) करनाल में
(B) हल्दीघाटी में
(C) मैसूर में
(D) बंगाल में

Ans:- (D) बंगाल में

व्याख्या :- (D) प्लासी का युद्ध 23 जून 1757 को मुर्शिदाबाद के दक्षिण में गंगा नदी के किनारे प्लासी नामक स्थान पर हुआ।
(A) राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की स्थापना हरियाणा के करनाल में 1923 में की गई।
(B) हल्दीघाटी का युद्ध 18 जून 1576 ई. को खमनौर नामक स्थान पर हुआ।
(C) 1761 ई. में हैदर अली मैसूर का शासक बना।

Q9. निम्नलिखित में से कौन भारतीय लोक नृत्य नहीं है?

(A) बिहू
(B) भांगड़ा
(C) गरबा
(D) मोहिनीअट्टम

Ans:- (D) मोहिनीअट्टम

व्याख्या :- (D) बिहू, भांगड़ा तथा गरबा भारतीय लोकनृत्य हैं, जो कि क्रमशः असम, पंजाब तथा गुजरात प्रांत में लोकप्रिय हैं। जबकि मोहिनीअट्टम नृत्य की एक शैली है।
(A) बिहू असम राज्य का लोकनृत्य है।
(B) भांगड़ा पंजाब का लोकनृत्य है।
(C) गरवा पंजाब का लोकनृत्य है।

Q10. निम्नलिखित में से किसने माउंट आबू के पास कायादारा गाँव में गौरी राजवंश के मोहम्मद गौरी को हराया था ?

(A) भीमदेव सोलंकी प्रथम
(B) कुलोथुंगा चोला प्रथम
(C) भीमदेव सोलंकी द्वितीय
(D) कुलोथुंगा चोला द्वितीय

Ans:- (C) भीमदेव सोलंकी द्वितीय

व्याख्या :- (C) भीमदेव सोलंकी द्वितीय ने माउंट आबू के पास मायादारा गाँव में गौरी राजवंश के मोहम्मद गौरी को हराया था।

Q11. किस को भारतीय संगीत में उसे योगदान के लिए हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार 2015 के लिए चुना गया था।

(A) आशा भोसले
(B) अन्नू मलिक
(C) बप्पी लहरी
(D) ए आर रहमान

Ans:- (D) ए आर रहमान

व्याख्या :- (D) ए. आर. रहमान को भारतीय संगीत में योगदान के लिए। हृदयनाथ मंगेशकर पुरस्कार 2015 के लिए चुना गया था। 2016 में यह पुरस्कार विश्वनाथन आनंद को दिया गया। 2017 में जावेद अख्तर को यह पुरस्कार दिया गया।

Q12. भारत में पुर्तगालियों ने निम्न में से किस स्थान पर अपने पहले किले का निर्माण किया था ?

(A) कोचीन
(B) गोवा
(C) कराईकल
(D) बैंगलोर

Ans:- (A) कोचीन

व्याख्या :- (A) वास्को डि गामा ने यूरोप से भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज की 1498 ई, में यह कालीकट के तट पर उतरा उस समय कालीकट का शासक जमोरिन था।
1503 ई. में पुर्तगालियों ने पहला किला कोचीन तथा दूसरा 1505 ई. में कन्नूर में स्थापित किया था। 1510 ई. में पुर्तगालियों ने गोवा पर अपना अधिकार जमा लिया था।

Q13. 2015 में विश्व कप चैंपियन फीफा U-17 विश्वकप विजेता कौन रही है?

(A) नाइजीरिया
(B) स्विट्जरलैंड
(C) मेक्सिको
(D) अर्जेंटीना

Ans:- (A) नाइजीरिया

व्याख्या :- (A) वर्ष 2015 में नाइजीरिया विश्व कप चैंपियन का तथा 2017 में इंग्लैंड सर्वाधिक 5 बार नाइजीरिया फीफा U-17 विश्वकप विजेता रही है।

Q14. एक सहकारी समिति में पालन किये जाने वाला सिद्धांत कौन सा है ?

(A) एकाधिक वोट
(B) एक आदमी एक वोट
(C) कोई वोट नहीं
(D) एक हिस्सा एक वोट

Ans:- (B) एक आदमी एक वोट

व्याख्या :- (B) एक सहकारी समिति में एक आदमी एक वोट के सिद्धान्त का पालन किया जाता है।

Q15. नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने निम्नलिखित दलों में से किस की स्थापना की थी ?

(A) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
(B) ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
(C) भारतीय सामाजवादी पार्टी
(D) भारतीय समाजिक सुधारवादी पार्टी

Ans:- (B) ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक

व्याख्या :- (B) नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी। इसकी स्थापना 3 मई 1939 को की गई।

Janral Nolej Question in Hindi 2022

Q16. जापान की राष्ट्रीय पोशाक कौन सी है ?

(A) चादर
(B) लहंगा
(C) सारांग
(D) किमोनो

Ans:- (D) किमोनो

व्याख्या :- (D) किमोनो जापान की राष्ट्रीय पोशाक है।

Q17. अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत, किलिमंजारो (Kilimanjaro) किस देश में स्थित है ?

(A) तंजानिया
(B) नाइजीरिया
(C) घाना
(D) दक्षिण अफ्रीका

Ans:- (A) तंजानिया

व्याख्या :- (A) अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत किलिमंजारो तंजानिया देश में स्थित है।

Q18. FM प्रसारण बैंड किसमें होता है?

(A) VHF बैंड
(B) UHF बैंड
(C) VHF एवं UHF बैंड
(D) इनमें से कोई नहीं

Ans:- (C) VHF एवं UHF बैंड

व्याख्या :- (C) FM प्रसारण बैंड VHF एवं UHF बैंड में होता है।

Q19. सबसे प्राचीन वेद कौनसा है?

(A) सामवेद
(B) ऋग्वेद
(C) यजुर्वेद
(D) अथर्ववेद

Ans:- (B) ऋग्वेद

व्याख्या :- (B) सबसे प्राचीन वेद ऋग्वेद है। ऋग्वेद में सूक्तों एवं ऋचाओं की संख्या क्रमश: 1028 एवं 10462 है वेद के श्लोकों को ऋचाएँ कहा जाता है ऋग्वेद में इन्द्र के लिए 250 तथा अग्नि के लिए 200 श्लोकों की रचना की गई।
(A) सामवेद को भारतीय संगीत का जनक कहा जाता है।
(D) अथर्ववेद की रचना सबसे बाद में हुई इसमें रोग निवारण, तंत्र-मंत्र, जादू-टोना, शाप, वशीकरण, विवाह, प्रेम, राजकार्य, मातृभूमि आदि विविध विषयों के बारे में बताया गया है।

Q20. पाकिस्तान का संस्थापक कौन था ?

(A) मुहम्मद अली जिन्ना
(B) खान अब्दुल गफ्फार खान
(C) लियाकत अली
(D) बेनजीर भुट्टो

Ans:- (A) मुहम्मद अली जिन्ना

व्याख्या :- (A) पाकिस्तान का संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना था।
(B) खान अब्दुल गफ्फार खान ने ‘खुदाई खिदमतगार’ नामक संस्था की स्थापना 1937 में की।

Q21. मुगलों के विरुद्ध शिवाजी द्वारा अपनाई गई युद्धनीति कौनसी थी ?

(A) सतर्क सेना
(B) बड़ी सेना
(C) राजनैतिक वर्चस्व
(D) छापामार युद्ध

Ans:- (D) छापामार युद्ध

व्याख्या :- (D) मुगलों के विरुद्ध शिवाजी ने छापामार युद्ध नीति अपनाई।

Q22. देस ऑफ ग्रेस (Days of Grace) किस टेनिस लीजेंड (Legend) की जीवनी है?

(A) क्रिस एवर्ट
(B) जॉन मेकनरो
(C) स्टेफी ग्राफ
(D) आर्थट ऐश

Ans:- (D) आर्थट ऐश

व्याख्या :- (D) डेज़ ऑफ ग्रेस आर्थर ऐरा की जीवनी है। आर्थर ऐरा अमेरिका में जन्में पहले अफ्रीकी अमेरिकन खिलाड़ी थे।

Q23. गोल्फ का खेल 15 वीं सदी में __ देश में शुरू हुआ था ।

(A) इंग्लैंड
(B) स्कॉटलैंड
(C) आयरलैंड
(D) इटली

Ans:- (B) स्कॉटलैंड

व्याख्या :- (B) गोल्फ का खेल 15 वीं सदी में स्कॉटलैंड देश से शुरू हुआ था।

Q24. कुंभ का मेला मध्यप्रदेश के इन शहरों में से किस में लगता है ?

(A) ग्वालियर
(B) भोपाल
(C) उज्जैन
(D) इंदौर

Ans:- (C) उज्जैन

व्याख्या :- (C) कुंभ का मेला मध्य प्रदेश के उज्जैन में लगता है। यह मेला प्रत्येक 12 वर्ष में एक बार लगता है।

Q25. कनाडा की राजधानी कहाँ है?

(A) कोपेनहेगन
(B) ओटावा
(C) मेक्सिको सिटी
(D) डरबन

Ans:- (B) ओटावा

व्याख्या :- (B) कनाडा की राजधानी ओटावा है तथा कनाडा की मुद्रा डॉलर है।
(A) डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन हैं तथा यहाँ की मुद्रा क्रोन है।
(C) मेक्सिको सिटी मैक्सिको की राजधानी है। मैक्सिको की मुद्रा पीसो है।

Q26. विश्व की सबसे लंबी रेल लाइन कौनसी है?

(A) ट्रांस साइबेरियन
(B) ट्रांस कनाडियन
(C) ओरियण्ट रेलमार्ग
(D) लंदन से पेरिस रेलमार्ग

Ans:- (A) ट्रांस साइबेरियन

व्याख्या :- (A) विश्व की सबसे लम्बी रेल लाइन ट्रांस साइबेरियन है। इसकी लम्बाई 9289 किलो मीटर है इसका निर्माण 1891 में हुआ।

Q27. ‘इंडिया 2020 : विजन फॉर द न्यू मिलेनियम’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ?

(A) जे.एन. दीक्षित
(B) खुशवंत सिंह
(C) रामचंद्र गुहा
(D) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

Ans:- (D) ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

व्याख्या :- (D) इंडिया 2020 विजन फॉर द न्यू मिलेनियम पुस्तक के लेखक ए. पी. जे. अब्दुल कलाम हैं।
(B) खुशवंत सिंह द्वारा लिखित पुस्तक निम्न हैं 1. इन्दिरा गाँधी रिटर्नस 2. द कम्पनी ऑफ वीमेन
(C) रामचन्द्र गुहा द्वारा लिखित पुस्तक भारत गाँधी के बाद।

Q28. सागर विश्वविद्यालय का नाम बदलकर कौन सा विश्वविद्यालय कर दिया गया है?

(A) गौड़ विश्वविद्यालय
(B) राजीव गाँधी विश्वविद्यालय
(C) दक्षिणेश्वर विश्वविद्यालय
(D) डॉ. हरि सिंह गौड़ विश्वविद्यालय

Ans :- (D) डॉ. हरि सिंह गौड़ विश्वविद्यालय

व्याख्या :- (D) सागर विश्वविद्यालय का नाम बदलकर डॉ. हरि सिंह गौड़ विश्वविद्यालय कर दिया गया है।

Q29. 1857 के सैन्य विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था ?

(A) चर्बी वाले कारतूस
(B) सैनिक असंतोष
(C) ब्रिटिश सरकार की असफलता
(D) प्रशासनिक सुधार

Ans:- (A) चर्बी वाले कारतूस

Q30. किस ग्रह में सर्वाधिक उपग्रह हैं?

(A) शुक्र
(B) शनि
(C) मंगल
(D) बृहस्पति

Ans:- (B) शनि

Leave a Comment